Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

फतेहबाद में पति ने पत्नी व प्रेमी को मौत के घाट उतारा

 शहर टोहाना में लिव-इन में रह रही युवती और उसके प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले का पटाक्षेप करते हुए जिला पुलिस ने शनिवार को मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है

31 May 2025

फतेहबाद में पति ने पत्नी व प्रेमी को मौत के घाट उतारा

 शहर टोहाना में लिव-इन में रह रही युवती और उसके प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले का पटाक्षेप करते हुए जिला पुलिस ने शनिवार को मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ पंकज पुत्र दर्शन सिंह निवासी किला मोहल्ला, टोहाना के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा है। शुक्रवार रात्रि करीबन सवा 8 बजे रितिक और पूजा घर के बाहर टहलने के लिए जा रहे थे, तभी दीपक ने दोनों पर हमला कर दिया। दीपक ने रितिक को एक चाकू मारकर उसे पेट में घूमा दिया जिसके बाद रितिक वहां से लहूलुहान होकर घर की तरफ जाने लगा और घर के बाहर गेट पर गिर गया। यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल होने के बाद रितिक का खून अधिक बहने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी दीपक अपनी पत्नी पूजा को भी चाकू मारता रहा जिसे 11 जगहों पर शरीर पर चाकू मारे गए। मौके पर जमा लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में ले गए। पूजा की रस्ते में मौत हो गई।

डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम संजय कुमार ने शनिवार को इस बारे जानकारी देते हुए बताया गया कि आरोपी दीपक कुमार उर्फ पंकज की शादी 11 दिसंबर 2011 को पूजा पुत्री महेन्द्र लोट निवासी खरड़वाल, पंजाब से हुई थी। उनके दो पुत्र हैं समीर 8 वर्ष और अमन 7 वर्ष। विवाह के बाद कुछ समय बीतने पर दीपक की पत्नी पूजा के संबंध रितिक पुत्र नवीन मेहता निवासी जमालपुर शेखा, वर्तमान अम्बेडकर चौक, टोहाना से बन गए। पूजा और रितिक घर से भाग कर रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों कुछ समय के लिए पटियाला में एक किराए के मकान में साथ रहे और फिर 13 दिसंबर 2024 को टोहाना लौटकर अम्बेडकर चौक में एक साथ रहने लगे। डीएसपी ने बताया कि 30 मई की रात लगभग 8 बजे, आरोपी दीपक कुमार अपने पुत्र समीर के साथ पूनिया फैक्ट्री वाली गली से गुजर रहा था। तभी सामने से मोटरसाइकिल पर पूजा और रितिक आते दिखाई दिए। बेटे समीर ने मोटरसाइकिल को रुकवाया और उसी दौरान दीपक ने पहले से अपने कपड़ों में छुपाया हुआ चाकू निकालकर पहले पूजा पर हमला किया, फिर रितिक पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में रितिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।डीएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर टोहाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वर्तमान में आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फतेहबाद में पति ने पत्नी व प्रेमी को मौत के घाट उतारा
 शहर टोहाना में लिव-इन में रह रही युवती और उसके प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले का पटाक्षेप करते हुए जिला पुलिस ने शनिवार को मृतका के पति को गिरफ्ता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News